Homeमध्यप्रदेशग्वालियर से लापता 10 साल की मासूम आगरा में मिली:200 रुपए खर्च...

ग्वालियर से लापता 10 साल की मासूम आगरा में मिली:200 रुपए खर्च करने पर पिता ने डांटा तो घर छोड़ गई,3 राज्यों में 300 CCTV खंगाले

ग्वालियर में पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई 10 साल की बच्ची सात दिन बाद आगरा में सुरक्षित मिल गई। बच्ची ने बिना पूछे घर में रखे 200 रुपए खर्च कर दिए थे। इस बात पर पिता ने उसे डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इससे आहत होकर वह चुपचाप घर से निकल गई थी। पुरानी छावनी थाना पुलिस की 14 सदस्यीय टीम ने एक सप्ताह तक तीन राज्यों में तलाश के बाद मंगलवार रात 11 बजे आगरा के बालिका गृह में उसे खोज लिया। 300 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने 14 सदस्यीय विशेष टीम बनाई थी। टीम ने सबसे पहले रितुराज होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुरैना रोड, जौरा, सबलगढ़ और श्योपुर रोड से धौलपुर होते हुए आगरा तक जाने वाले संभावित रास्तों के 300 से ज्यादा कैमरों की जांच की। पुलिस ने बसों के ड्राइवर-कंडक्टर और राहगीरों को बच्ची की तस्वीर दिखाकर भी पूछताछ की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में चिपकाए पोस्टर पुलिस ने मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी भेजी थी। धौलपुर और आगरा के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख बाजारों में बच्ची की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाए गए। इसी दौरान मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आगरा में भटकती मिली बच्ची को एक जागरूक राहगीर सुरक्षित बालिका गृह पहुंचा चुका है। मंगलवार रात 11 बजे बालिका गृह पहुंची पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस की टीम मंगलवार रात करीब 11 बजे आगरा के बालिका गृह पहुंची। यहां बच्ची के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई। पुरानी छावनी टीआई संतोष यादव के मुताबिक, बच्ची को वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार को पुलिस टीम उसे लेकर ग्वालियर पहुंचेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here