खुरई के भूतेश्वर रेलवे गेट के पास मंगलवार शाम ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग सिन्नी अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल खुरई पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। झाड़ू बनाने के लिए काट रहे थे झाड़ियां शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सरमन उर्फ सिन्नी, पिता नन्हा अहिरवार, निवासी बटियागढ़, जिला दमोह के रूप में हुई है। वे अक्सर खुरई रेलवे स्टेशन और भूतेश्वर मंदिर के आसपास रहते थे। सरमन खजूर के पेड़ों की झाड़ियों से झाड़ू बनाकर बेचते थे। मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां काटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। बैग में मिले 20 हजार रुपए और चांदी के जेवर पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग के बैग में करीब 20 हजार रुपए और चांदी के कुछ जेवर मिले हैं। पुलिस उनके परिजनों और परिचितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
