Homeमध्यप्रदेशट्राले में पीछे से घुसी कार, दो युवकों की मौत:शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर...

ट्राले में पीछे से घुसी कार, दो युवकों की मौत:शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर 100 फीट घिसटा वाहन; दोनों इंदौर में नौकरी करते थे

शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे सेमला जोड़ के पास कार आगे चल रहे ट्राले में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार अभिषेक मेवाड़ा (25) और गोविंद गुनावा की मौत हो गई। दोनों इंदौर में नौकरी करते थे और आष्टा से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ट्राले के साथ 100 फीट तक घिसटी कार हादसा अमलाय पत्थर से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ। ट्राला भी आष्टा से शुजालपुर की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद कार ट्राले में फंस गई और करीब 100 फीट तक उसके साथ घिसटती चली गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राले पर लदा जेसीबी का पंजा और ट्राले का पिछला हिस्सा कार के अंदर आधी दूरी तक धंस गया था। भैंसायानागिन और ढाबलाराम के रहने वाले थे युवक मृतकों की पहचान अभिषेक पिता सुरेश मेवाड़ा (25), निवासी भैंसायानागिन और गोविंद पिता लाडसिंह गुनावा, निवासी ढाबलाराम के रूप में हुई है। अभिषेक विवाहित था और उसका एक बच्चा है। गोविंद अविवाहित था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव जानकारी के अनुसार, कार चला रहे युवक और बगल की सीट पर बैठे युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कार में सीट बेल्ट से जुड़े खुलने वाले एयरबैग भी दिखाई नहीं दिए। सूचना मिलने पर शुजालपुर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए शुजालपुर सिविल अस्पताल भेजे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here