नरसिंहपुर जिले के सालीचौका मुख्य बाजार में छेड़छाड़ के आरोप पर युवती और उसके परिजनों ने एक युवक को लाठी-चप्पलों से पीटा। इसके बाद युवक के साथियों ने युवती के परिजनों से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से युवती को परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने युवक को बाजार में देखा तो युवती ने अपनी मां, पिता, बहन और दादी के साथ उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान युवक के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और युवती के परिजनों से मारपीट करने लगे। मुख्य बाजार की सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मारपीट में युवती के पिता के सिर में चोट लगी और खून निकला। घटना के बाद बाजार में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने सालीचौका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
