Homeमध्यप्रदेशछेड़छाड़ के आरोपी की युवती और परिजनों ने की पीटाई:सालीचौका बाजार में...

छेड़छाड़ के आरोपी की युवती और परिजनों ने की पीटाई:सालीचौका बाजार में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, युवती के पिता के सिर में चोट

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका मुख्य बाजार में छेड़छाड़ के आरोप पर युवती और उसके परिजनों ने एक युवक को लाठी-चप्पलों से पीटा। इसके बाद युवक के साथियों ने युवती के परिजनों से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से युवती को परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने युवक को बाजार में देखा तो युवती ने अपनी मां, पिता, बहन और दादी के साथ उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान युवक के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और युवती के परिजनों से मारपीट करने लगे। मुख्य बाजार की सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मारपीट में युवती के पिता के सिर में चोट लगी और खून निकला। घटना के बाद बाजार में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने सालीचौका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here