Homeमध्यप्रदेशबीटीआर में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत:पनपथा बफर क्षेत्र के...

बीटीआर में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत:पनपथा बफर क्षेत्र के जंगल में मिला शव; पैर पर गंभीर चोट के निशान

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले से एक चरवाहे की मौत हो गई। बुधवार को मवेशी चराने जंगल गए चरवाहे का शव देर रात मिला। उसके पैर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर बाघ के हमले में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जमुनिया के जंगल में मिला शव जानकारी के अनुसार, जमुनिया निवासी राजेन्द्र यादव (65) बुधवार को रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान राजेन्द्र का शव जंगल में मिला। उनके पैर में गंभीर चोट थी और वह दो हिस्सों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच घटना पनपथा बफर परिक्षेत्र के छतवा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया के जंगल की है। सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही आसपास के जंगल में निगरानी बढ़ाई गई है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच में जुटी है। ———– ये खबर भी पढ़े… 1. उमरिया में बाघ ने 3 पर किया हमला, महिला को मार डाला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाघ ने दो अन्य ग्रामीणों पर भी अटैक कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़े पूरी खबर… 2. बीटीआर में बाघिन ने किया बुजुर्ग का शिकार, झाड़ियों में मिला शव उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में गुरुवार को बाघ के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग अन्नू रजक (60) के रूप में हुई है, जो उत्तर पलझा इलाके में महुआ गुठली बीनने जंगल गया था। पढ़े पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here