मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 3 उग्रवादियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे अलग-अलग नगा उग्रवादी संगठनों से जुड़े कैडरों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इनमें जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेंचुई) और उसके विरोधी गुटों के सदस्य शामिल होने की आशंका है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
