देवास के सयाजी द्वार पर मंगलवार शाम शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए TI दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिलीप पुरी को नमन किया। सर्व हिंदू समाज ने अलग से श्रद्धांजलि सभा की और दीपक जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दिलीप पुरी ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बहादुरी से मोर्चा संभाला। उन्होंने उनके साहस और बलिदान को याद किया।
