Homeमध्यप्रदेशभतीजी ने चाचा के सिर पर सरिया मारा, मौत:जमीनी विवाद में मारपीट,...

भतीजी ने चाचा के सिर पर सरिया मारा, मौत:जमीनी विवाद में मारपीट, बड़े भाई समेत परिवार के 4 लोगों पर FIR

शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई के परिवार ने 48 साल के शिवचरण परिहार पर हमला कर दिया। आरोप है कि 2 नवंबर की आधी रात भतीजे के कहने पर भतीजी ने उनके सिर पर सरिया से वार किया। हमले में शिवचरण का सिर फट गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बहू और बेटी के बयान के आधार पर बड़े भाई समेत परिवार के 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दोनों भाइयों के घर आमने-सामने घटना खनियाधाना थाना क्षेत्र के गोरवर गांव की है। शिवचरण और उनके बड़े भाई प्रीतम परिहार (55) के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के घर एक-दूसरे के सामने हैं। आरोप है कि 2 नवंबर की आधी रात विवाद बढ़ने पर प्रीतम, उनकी पत्नी कस्तूरी बाई (50), बेटी भावना परिहार (25) और बेटे सोन सिंह (20) ने शिवचरण को घेर लिया। मृतक की बहू रेखा परिहार ने पुलिस को बताया कि चारों शिवचरण को गालियां दे रहे थे। भतीजी ने सरिया से सिर पर वार किया रेखा के मुताबिक, सोन सिंह ने अपनी बहन भावना से सरिया लाकर चाचा के सिर पर मारने को कहा। इसके बाद भावना ने शिवचरण के सिर पर सरिया से वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। आरोप है कि इस दौरान कस्तूरी बाई ने भी मारपीट की। बेटी और दामाद ने बचाया पिता को पिटता देख शिवचरण की 19 साल की बेटी कीर्ति उन्हें बचाने पहुंची। कुछ देर बाद उसका पति लाखन परिहार भी वहां आ गया। दोनों ने शिवचरण को आरोपियों से बचाया। इसके बाद बेटे आशीष को घटना की जानकारी दी गई। थाने के बाहर बेहोश होकर गिरे आशीष अपने पिता को लेकर खनियाधाना थाने पहुंचा। थाने के बाहर ही शिवचरण बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने बहू रेखा और बेटी कीर्ति के बयान के आधार पर बड़े भाई प्रीतम, उनकी पत्नी कस्तूरी बाई, बेटी भावना और बेटे सोन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here