बालाघाट जिले के लिंगा में ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को एक घर की छपरी से करीब 1 किलो 133 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपए है। पुलिस आरोपियों से गांजे के स्रोत और उससे जुड़े कारोबार के बारे में पूछताछ कर रही है। बेचने के लिए छिपाकर रखा था गांजा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि महेश नागेश्वर ने बेचने के लिए अपनी छपरी में गांजा छिपाकर रखा है। सूचना के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान छपरी से गांजा मिला। दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त पुलिस ने हट्टा थाना क्षेत्र के पाथरी निवासी धूरनलाल नगपुरे (47) और ग्रामीण थाना क्षेत्र के लिंगा निवासी महेश नागेश्वर (58) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गांजे के साथ एक वाहन भी जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गांजे की सप्लाई और कारोबार से जुड़ी अन्य जानकारी मिल सकती है।
