Homeमध्यप्रदेशहाईवे-719 पर डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:फूप के मुक्तिधाम के...

हाईवे-719 पर डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:फूप के मुक्तिधाम के पास हादसा, बाजार से घर लौट रहा था युवक

भिंड के फूप में मंगलवार शाम बाजार से बाइक पर घर लौट रहे 40 साल के अरविंद यादव को डंपर ने कुचल दिया। नेशनल हाईवे-719 पर मुक्तिधाम के पास शाम करीब 7:30 बजे हादसा हुआ। डंपर की चपेट में आने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वह मिरचौली गांव का रहने वाला था। फूप बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। अब डंपर चालक की तलाश की जा रही है। बाजार से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे मिरचौली निवासी अरविंद यादव (40) मंगलवार शाम फूप कस्बे में बाजार करने आए थे। खरीदारी के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वह नेशनल हाईवे-719 पर मुक्तिधाम के पास पहुंचे, तभी डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एमपीआरडीसी की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एमपीआरडीसी की एंबुलेंस से अरविंद को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चालक का पता लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में अरविंद की मौत से परिवार में मातम छा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here