Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी में लाठी-डंडों से युवक को पीटा, दूसरे दिन मौत:पड़ोसी और उसके...

शिवपुरी में लाठी-डंडों से युवक को पीटा, दूसरे दिन मौत:पड़ोसी और उसके दो भतीजों पर एफआईआर, जमीन विवाद में मर्डर

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते 30 वर्षीय युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हमीरपुर गांव निवासी सतेंद्र पुत्र वृघभान लोधी (30) करैरा से सब्जियां लाकर भौंती में बेचता था। सोमवार को वह सब्जियां बेचकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान हमीरपुर में खाती बाबा मंदिर के पास नहर पर पड़ोसी इंद्रपाल लोधी और उसके भतीजे मनोज लोधी व वीर सिंह लोधी ने उसे घेर लिया। तीनों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। सतेंद्र की आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी सतेंद्र को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सतेंद्र ने सोमवार को अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। भौंती थाना प्रभारी घनश्याम सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here