Homeमध्यप्रदेशसुदामा नगर में कीचड़ और जलभराव की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सब...

सुदामा नगर में कीचड़ और जलभराव की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सब इंजीनियर आदित्य तिवारी बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी करें ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) सब इंजीनियर आदित्य तिवारी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड 83 के सुदामा नगर स्थित महावीर गेट क्षेत्र के निवासी विशाल सोलंकी ने ‘भास्कर समाधान’ पर नर्मदा पाइपलाइन के काम के बाद सड़क की हालत खराब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। इससे वाहन फिसलते हैं और कई बार फंस भी जाते हैं। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 83 के सब इंजीनियर आदित्य तिवारी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान व्यंकटेश नगर में ड्रेनेज लाइन की समस्या दूर वार्ड 4 के व्यंकटेश नगर की मेन 60 फीट रोड के निवासी प्रकाश मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र की ड्रेनेज लाइन चोक होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि वे करीब 50 बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद बरखा नितिन मालू ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके पर काम कराकर समस्या का समाधान कराया। पाइपलाइन लीकेज, कचरे और अंधेरी सड़क से परेशान इंदौरवासी पंचवटी नगर: कॉलोनी में 20 दिन से पाइपलाइन लीकेज 60 फीट रोड स्थित द्वारकाधीश कॉलोनी के गेट नंबर 2 के पास रहने वाली भारती पाठक ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले 20 दिनों से नल आने पर पानी लगातार बहता रहता है और सड़क पर जमा हो जाता है। उन्होंने पाइपलाइन की मरम्मत कराकर पानी का बहाव बंद करने की मांग की है। नवलखा: सफाई के बाद सड़क किनारे छोड़ दिया कचरा इंदिरा गांधी स्क्वायर पर नवलखा बाजार हाट मैदान के सामने रहने वाले सोमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि सफाईकर्मी झाड़ू लगाने के बाद कचरे का ढेर तो लगा देते हैं, लेकिन उसे उठाकर नहीं ले जाते। शिकायतकर्ता के अनुसार, सूखे पत्ते और कचरा पेड़ के नीचे जमा रहते हैं। उन्होंने कचरा उठवाने की मांग की है। ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन: सुधारने के लिए उतारी स्ट्रीट लाइट दोबारा नहीं लगी ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर बाबा के मालवा नमकीन के सामने रहने वाले आदित्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि बिजली के पोल पर लगी दो स्ट्रीट लाइट बंद हो गई थीं। 311 पर शिकायत के बाद नगर निगम के कर्मचारी ने एक लाइट सुधारने के लिए उतारी और दूसरी का ढीला तार ठीक किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उतारी गई एलईडी लाइट अब तक दोबारा नहीं लगाई गई है। इससे रात में कॉलोनी की सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को परेशानी होती है। पलासिया: अंबेडकर नगर में कचरे का ढेर, चेंबर भी चोक अटल द्वार मेन रोड स्थित अंबेडकर नगर में सार्वजनिक गणमान्य मंदिर के सामने, 10 नंबर नेहरू नगर के निवासी एस.एन. शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में भारी मात्रा में कचरा जमा है और चेंबर भी चोक हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, न तो कचरा उठाया जा रहा है और न ही चेंबर की समस्या दूर की जा रही है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है। उन्होंने कचरा हटवाने और चेंबर ठीक कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here