Homeमध्यप्रदेश30-फीट गहरे कुएं में कूदी गर्भवती, बेटे की भी मौत:4 बच्चों को...

30-फीट गहरे कुएं में कूदी गर्भवती, बेटे की भी मौत:4 बच्चों को लेकर घर से निकली थी मां; बड़ी बेटी ने 2 बहनों को कूदने से रोका

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गूंगरगांव में बुधवार को एक गर्भवती महिला ने बेटे के साथ करीब 30 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी ने अपनी 2 बहनों को कुएं में कूदने से रोककर उनकी जान बचा ली। बैराड़ पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अंजली रावत (35) और उसके बेटे की पहचान प्रशांत रावत (6) के रूप में हुई है। अंजली 8 महीने की गर्भवती थी। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। अंजली की 3 बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र 6 से 11 साल के बीच है। 4 बच्चों के साथ घर से निकली थी महिला परिजन के मुताबिक, अंजली 3 बेटियों और बेटे के साथ घर से निकली थी। वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित कुएं के पास बैठ गई। इसके बाद उसने बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। अंजली ने बड़ी बेटी से भी बहनों के साथ कुएं में कूदने के लिए कहा था, लेकिन तीनों ने छलांग नहीं लगाई। इस दौरान बड़ी बेटी मोनिका ने अपनी दोनों छोटी बहनों का हाथ पकड़ लिया, जिससे तीनों कुएं में गिरने से बच गईं। मां और भाई को डूबते देखकर मोनिका दौड़कर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने मां-बेटे को कुएं से निकाला जानकारी मिलते ही परिजन कुएं पर पहुंचे। इसके बाद अंजली और प्रशांत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों की मौत डूबने से हुई। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत अंजली के पति धर्मवीर सिंह रावत की करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से अंजली मानसिक तनाव में थी। वह पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। बच्चों के पालन-पोषण को लेकर भी उसके चिंतित रहने की बात सामने आई है। गुरुवार को होगा पोस्टमॉर्टम बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया- अंजली और उसके बेटे के शव शिवपुरी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे गए हैं। गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें बहन के घर से निकला, कुएं में लगा दी छलांग धार के मनावर में मंगलवार रात 10:30 बजे कुएं में कूदे युवक का शव 14 घंटे बाद निकाला गया। युवक की पहचान ग्राम मोनकाटिया निवासी पिंटू (30), पिता रमेश के रूप में हुई है। वह कृषि उपज मंडी में मजदूरी करता था। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here