Homeदेशकेरलम में आतंकी साजिश थी यहूदी ‘प्रार्थनास्थल’ के पास आगजनी:हैंडलर के इशारे...

केरलम में आतंकी साजिश थी यहूदी ‘प्रार्थनास्थल’ के पास आगजनी:हैंडलर के इशारे पर खुद को साबित करने लगाई थी आग, बड़े टार्गेट मिलना थे

केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी। कोच्चि शहर के पुलिस कमिश्नर कलिराज महेश कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर की सुबह किया गया हमला एक “टेस्ट केस” था। आरोपी को पहले कोच्चि में खुद को साबित करने के लिए कहा गया था। इसी के चलते पॉल ने पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद अपने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद उसे अन्य राज्यों में बड़े हमलों की जिम्मेदारी देने की योजना थी। कमिश्नर के मुताबिक, इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल थे। एक हैंडलर ने पॉल को खास काम दिए थे, और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे भेजे गए थे। पुलिस का कहना है कि उसने पहले भी एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में इसी तरह की आगजनी की थी। क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान, टेलीग्राम पर आ रहे थे ‘बॉस’ के निर्देश कमिश्नर कुमार ने आगे बताया कि आरोपी को एक हैंडलर निर्देश दे रहा था और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान किया जाता था। आरोपी को टेलीग्राम पर ‘बॉस’ नाम से दर्ज संपर्क से निर्देश मिलते थे। आरोपी ने पूछताछ में ‘विक्रम’ नाम के व्यक्ति का जिक्र किया है। पुलिस दोनों की पहचान की पुष्टि कर रही है। आरोपी के पुणे में पढ़ाई और बैकग्राउंड से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस जनवरी और मार्च में हुई 3 अन्य आगजनी की घटनाओं से भी जोड़कर जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ 23 अक्टूबर को अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) लगाया गया था। आगे की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) कर रही है। परिवार ने कहा- डिप्रेशन का मरीज है पॉल पॉल एर्नाकुलम जिले में कोलेनचेरी के पास पुथेनक्रूज़ के पास वदयाम्पडी का रहने वाला है। वह एक डिजाइन ग्रेजुएट है। पॉल के परिवार ने मुताबिक, वह डिप्रेशन का इलाज करवा रहा था और घर से डिजाइन का काम भी करता था। पॉल अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से फोरेंसिक रिजल्ट्स निकाले हैं, जिससे बैन आतंकवादी संगठन के हैंडलर के बारे में और डिटेल्स पता चली हैं। कमिश्नर ने कहा- फिलहाल हम और जानकारी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि बड़े आतंकी साजिश से जुड़ी जानकारियों की जांच की जा रही है। —————– ये खबर भी पढ़ें… आतंकी साजिश में ATS ने राजस्थान से पकड़ा तीसरा आरोपी:फराज को मिला था बैचलर्स के ब्रेनवॉश का टास्क एमपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी शाकिर मेव को गिरफ्तार किया है। उसे राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। शाकिर मेव सेकंड हेड कमांडर की भूमिका में था और साजिश में अहम भूमिका निभाता था। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here