Homeमध्यप्रदेशभोपाल में पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाई:कमरे में फंदे पर मिले...

भोपाल में पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाई:कमरे में फंदे पर मिले दोनों के शव, दूसरे कमरे में सो रहे थे दोनों बच्चे

राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के एक कमरे में पंखे के कुंदे से लटके मिले। घटना 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 15 और 13 साल है। घटना के समय दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ईंटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के मुताबिक मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिलावट और उनकी पत्नी मोना के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों को दूसरे कमरे में सुलाया था पुलिस के अनुसार पति-पत्नी घर के एक कमरे में थे, जबकि दोनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुलाया गया था। कमरे का दरवाजा बंद था। सुबह पड़ोसी को घर का गेट खुला दिखाई दिया। इसके बाद पति-पत्नी के फंदे पर लटके होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद परिवार के दोनों बच्चे अकेले रह गए हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 4 दिन पहले हुआ था पड़ोसी से विवाद प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि चार दिन पहले दोनों का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here