सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। उनपर आरोप है कि 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान राहुल गांधी ने एक गर्भवती पत्रकार को धक्का दिया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच के सामने यह मामला रखा गया। वकील गौरव भाटिया ने बताया कि पहले से चल रही एक याचिका में इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक महिला पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की गई। BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 12 अक्टूबर को इसका वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि राहुल गांधी ने पत्रकार को कोहनी मारी और कंधे से पकड़कर खींचा। इससे वह जमीन पर गिर गईं और घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
