Homeमध्यप्रदेशसागर के शाहगढ़ में 5 लाख के अवैध पटाखे जब्त:गोदाम और पलंग...

सागर के शाहगढ़ में 5 लाख के अवैध पटाखे जब्त:गोदाम और पलंग पेटी में छिपाकर रखे थे; दो आरोपियों पर कार्रवाई

सागर जिले के शाहगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर करीब 5 लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पटाखे बिना वैध लाइसेंस के रखे गए थे। एक जगह पटाखे गोदाम में मिले, जबकि दूसरी जगह सूतली बम पलंग पेटी में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गोदाम से मिले 18 बॉक्स पटाखे पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहगढ़ के हनुमान टोरा क्षेत्र स्थित एक गोदाम में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना की जांच के दौरान पुलिस को मौके से 18 बॉक्स पटाखे मिले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने पटाखे जब्त कर आरोपी रिजवान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पटाखों में सूतली बम भी शामिल थे, जिन्हें पलंग पेटी में भरकर रखा गया था। जमनेरा तिराहे के पास से 500 किलो पटाखे जब्त दूसरी कार्रवाई जमनेरा तिराहे के पास की गई। यहां पुलिस ने आरोपी पवन पिता दीपक ताम्रकार के कब्जे से पटाखों के 15 बोरे जब्त किए। इनका वजन करीब 500 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। त्योहारों को देखते हुए कार्रवाई बंडा एसडीओपी रोहित लखेरा ने बताया कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों जगह से करीब 5 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखे जमा करना आगजनी और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इसे देखते हुए पुलिस अवैध भंडारण और बिक्री पर निगरानी रख रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here