बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पकड़ा। प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की प्रांजल ने गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें वह रेड टी-शर्ट पहने फोन पर बात करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में दबंगई से जुड़ा गाना बज रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बंदूक के साथ वीडियो और कारतूस की माला पहने क्लिप भी सामने आई हैं। 5 दिन पहले इंदौर आया था आरोपी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई का इलाज कराने इंदौर आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों टीमों ने समन्वय कर कार्रवाई की। इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच के करीब चार अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच के लगभग आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में संदिग्ध भूमिका को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया था। इनपुट के आधार पर इंदौर में उसकी मौजूदगी का पता लगाकर कार्रवाई की गई। तकनीकी सर्विलांस, इनपुट के आधार पर कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया। अब मुंबई क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर फायरिंग की साजिश, हथियारों की सप्लाई और अन्य आरोपियों से उसके संपर्कों की जांच करेगी। लॉरेंस गैंग से जुड़ाव का दावा कर ली थी जिम्मेदारी फायरिंग की घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, प्रांजल ठाकरान के इस गैंग से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसने अन्य आरोपियों को किसी तरह की मदद दी थी या नहीं। 18 अक्टूबर को हुई थी 5-6 राउंड फायरिंग 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। —————- ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी: सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें.. टाइगर श्रॉफ फायरिंग- 10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के: 2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। पूरी खबर पढ़ें…
