Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर से मिलने 15KM पैदल निकले 100+ स्टूडेंट्स, छात्रा बेहोश:बोले- जली-कच्ची रोटी,...

कलेक्टर से मिलने 15KM पैदल निकले 100+ स्टूडेंट्स, छात्रा बेहोश:बोले- जली-कच्ची रोटी, कीड़े वाली सब्जी मिलती है; प्रिंसिपल ने कहा- स्टाफ ने भड़काया

झाबुआ में पेटलावद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े। स्कूल से कलेक्ट्रेट की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। सुबह 8 बजे निकले छात्र-छात्राएं 15 किलोमीटर पैदल चलकर कल्याणपुरा पहुंच गए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें स्कूल में खराब खाना दिया जाता है। अक्सर जली-कच्ची और बासी रोटियां परोसी जाती हैं। सब्जियां अधपकी होती हैं और उनमें कीड़े-इल्ली भी होते हैं। हॉस्टल में नियमित रूप से सफाई भी नहीं की जाती है। बच्चों का कहना है कि वे कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट से मिलकर लिखित आश्वासन चाहते हैं। इस बीच, रास्ते में चक्कर आने पर एक छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। छात्र-छात्राओं के पैदल मार्च में आदिवासी समाज संगठन के प्रेम सिंह भूरिया और धर्मेंद्र डामोर भी मौजूद रहे। हालांकि, SDM रितिका पाटीदार, कल्याणपुरा में प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, ADM सीएस सोलंकी और अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद बच्चों ने अपना पैदल मार्च खत्म कर दिया। अब बसों से बच्चों को हॉस्टल भेजा जा रहा है। देखिए, पैदल मार्च की तस्वीरें … छात्रों ने कहा- अप्रैल से अभी तक सामान नहीं मिला पैदल मार्च में शामिल छात्र दीपक मचार ने कहा- अप्रैल से लेकर अभी तक हमें कुछ सामान नहीं मिला है। इस बीच एक बार भी हॉस्टल की सफाई नहीं हुई है। तीन दिन से लेट खाना आ रहा है, उसमें रोटी जली हुई और कच्ची मिल रही है। वहीं, आदिवासी समाज संगठन के धर्मेंद्र डामोर ने बताया कि स्कूल-हॉस्टल में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हॉस्टल में लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं है। मानसिक रूप से परेशान बच्चे हॉस्टल अधीक्षक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन चाहते हैं। प्रिंसिपल बोले- स्टाफ ने साजिश रचकर बच्चों को भड़काया स्कूल के प्रिंसिपल प्रकाश कुमार ठाकुर ने छात्रों की शिकायतों को स्टाफ की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, “मेरी नियुक्ति 16 अक्टूबर 2025 को हुई थी। 4 फरवरी 2026 को वित्तीय अधिकार मिले। कार्यभार संभालते ही विद्यालय में कई गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियां पकड़ीं। ये गड़बड़ियां पूर्व प्रभारी प्राचार्य सुमित कुमार ने चार सहकर्मियों के साथ मिलकर की थीं। इसकी जांच भी कराई गई है।” हालांकि, प्रिंसिपल ने इन गड़बड़ियों और उनकी जांच से जुड़ी जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया। एक हफ्ते तक स्कूल की होगी मॉनिटरिंग मीडिया से चर्चा में प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों, दोनों पक्षों से विस्तार से बातचीत की गई है। स्थिति की नियमित निगरानी के लिए एक विशेष दल गठित किया गया है, जो एक सप्ताह तक स्कूल में रहकर निगरानी करेगा। संस्था में गड़बड़ियों को लेकर मिले आवेदन पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here