देवास में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। चंदाना और बिंजाना गांव में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 मजदूरों की जान गई। 10 मृतकों के परिजन जहरीली शराब को मौत की वजह बता रहे हैं। परिजन का आरोप है कि शराब पीने के बाद पहले लोगों की आंखों की रोशनी गई, फिर उनकी जान चली गई। तीन महीने में यह तीसरा शराब कांड है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि ज्यादा शराब पीने से मौतें हुई हैं। पूरी खबर वीडियो में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
