Homeमध्यप्रदेशजेल में बिगड़ी JMB के कथित आतंकी की तबीयत:AIIMS में भर्ती,शरीर में...

जेल में बिगड़ी JMB के कथित आतंकी की तबीयत:AIIMS में भर्ती,शरीर में खून की कमी मिलने पर डॉक्टरों ने किया रेफर

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से कथित रूप से जुड़े आरोपी तलहा तालुकदार की तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। जेल में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के बाद उसे पहले लालघाटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां जांच के दौरान उसके शरीर में खून की कमी सामने आई। इसके बाद डॉक्टरों ने बुधवार को उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। अस्पताल में उसका इलाज पुलिस की कड़ी निगरानी में चल रहा है। एम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम तलहा तालुकदार को एम्स लाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। उसकी निगरानी के लिए जिला पुलिस बल के साथ विशेष बल भी तैनात किया गया है। पुलिस अस्पताल में उसकी सुरक्षा को लेकर सतर्क है। एडिशनल डीसीपी ऑफिसर-2 अनिल शर्मा ने बताया कि तलहा तालुकदार को भोपाल सेंट्रल जेल से इलाज के लिए एम्स लाया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस और विशेष बल तैनात किया गया है। देवबंद से गिरफ्तार हुआ था तलहा तलहा तालुकदार फारूक मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे उत्तर प्रदेश के देवबंद से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह दारुल उलूम में छात्र के रूप में रह रहा था और फर्जी पहचान पत्र बनवाने के साथ आतंकी नेटवर्क के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। NIA ने दाखिल की थी चार्जशीट इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की है। एजेंसी ने भोपाल की विशेष अदालत में तलहा तालुकदार के साथ JMB से कथित रूप से जुड़े आरोपी हामिदुल्ला और शहादत हुसैन के खिलाफ चार्जशीट और पूरक चालान पेश किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मामला भारत विरोधी आतंकी साजिश और JMB मॉड्यूल से जुड़ा है। फिलहाल तलहा तालुकदार का एम्स में इलाज जारी है और पुलिस उसकी सुरक्षा में तैनात है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here