Homeमध्यप्रदेशहाईकोर्ट चीफ जस्टिस के बंगले के पास लूट की कोशिश:जबलपुर में दो...

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के बंगले के पास लूट की कोशिश:जबलपुर में दो एक्सिस से आए बदमाश, युवक को धक्का दिया-चाकू निकाला; फिर भाग खड़े हुए

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर पांच युवकों ने एक युवक को रोककर लूट की कोशिश की। युवक ने बदमाशों का सामना करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों के चाकू लेकर उसकी ओर बढ़ने पर उसे जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। दो एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे पांच युवक जानकारी के मुताबिक, रांझी निवासी वैभव दुबे निजी कंपनी में नौकरी करता है। 12 अक्टूबर की रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर वह एक्टिवा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा, दो एक्टिवा पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर वैभव के करीब पहुंचा। वैभव ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे। चाकू लेकर युवक की ओर बढ़े बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि भागने के बाद आरोपी कुछ दूरी पर रुकते हैं और फिर चाकू लेकर वैभव की ओर बढ़ते हैं। खतरा भांपकर वैभव वहां से दौड़ लगा देता है। करीब 56 सेकेंड के फुटेज में आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर तेज रफ्तार से इंद्रा मार्केट की ओर भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वैभव किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पांच आरोपियों में से मास्क पहने एक युवक की पहचान करने में सफलता मिली है। बाकी आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here