Homeमध्यप्रदेशइंदौर की युवती ने पिस्टल के साथ अपलोड किए VIDEO:SI का नाम...

इंदौर की युवती ने पिस्टल के साथ अपलोड किए VIDEO:SI का नाम आते ही आईडी से कराए डिलीट, पुलिस कर्मी को कारण बताओ नोटिस

इंदौर की एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वायरल फोटो में दिखाई दे रही पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक एसआई की बताई जा रही है। मामला उजागर होते ही युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो डिलीट कर दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक शिविका नाम की युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किया था। जांच में सामने आया कि उक्त पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की है। जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद युवती ने फोटो हटा दिए। एडीशनल डीसीपी दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह खुला प्रदर्शन करना गलत है। हथियारों के उपयोग और प्रदर्शन को लेकर कानून में सख्त प्रावधान हैं और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि डीसीपी कुमार प्रतीक की ओर से संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसआई का पक्ष सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिसकर्मियों पर कमिश्नर की सख्ती इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहले ही लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख अपना चुके हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को पद से हटाने और डिमोशन की कार्रवाई की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि सरकारी पिस्टल का इस तरह सार्वजनिक उपयोग किया गया है, तो संबंधित एसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here