Homeमध्यप्रदेशपुलिस भर्ती के 2.25 लाख उम्मीदवार घटे:इस साल 7.51 लाख आवेदन ही...

पुलिस भर्ती के 2.25 लाख उम्मीदवार घटे:इस साल 7.51 लाख आवेदन ही हुए जमा, 2025 में 9.76 लाख ने किया था अप्लाई

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर भर्ती के लिए लगातार दूसरे साल होने वाले 7500 पदों की परीक्षा में इस बार करीब सवा दो लाख आवेदक घट गए हैं। 2025 में हुई परीक्षा में 9.76 लाख आवेदन कर्मचारी चयन मंडल को मिले थे। जबकि इस साल 2026 में 7500 पदों के लिए कराई जा रही परीक्षा में करीब 7.51 लाख आवेदन ही जमा किए गए हैं। बढ़ती बेरोजगारी के बीच पुलिस मुख्यालय और कर्मचारी चयन मंडल को उम्मीद थी कि पिछले साल से अधिक आवेदन आएंगे लेकिन कम आवेदन मिले हैं। गृह विभाग (पुलिस मुख्यालय) के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए आवेदन बुलाए थे। इस साल 19 नवंबर से होने वाली परीक्षा के लिए जो आवेदन भरे गए हैं, उन उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आवेदन की तारीख तय की थी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रदेश में 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए तय कुल 7500 पदों में से 700 पद एसएएफ (विशेष सशस्त्र बल) के लिए तय हैं। ये पद सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए घोषित हैं। जबकि जिला पुलिस बल के 6800 पदों के लिए महिलाओं को भी आवेदन करने का मौका दिया है। पिछले साल एक पद के लिए 13 हजार आवेदन वर्ष 2025 में आरक्षक पद के 7500 पदों के लिए अगस्त 2025 में विज्ञापन जारी हुआ था। आरक्षक के एक पद के लिए 13 हजार युवा दावेदार सामने आए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 9.75 लाख आवेदन आए थे। तब लिखित परीक्षा 10 शहरों में करीब एक महीने चली थी। आरक्षण विवाद के कारण रिजल्ट 87% पदों के लिए जारी हुआ, जबकि 13% पदों का परिणाम होल्ड रखा गया। इसमें कुल सफल अभ्यर्थी 6525 रहे जिसमें से जिला पुलिस बल में 5916, और विशेष सशस्त्र बल में 609 चयनित हुए हैं। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद 57,990 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक चली थी। इसका आयोजन प्रदेश के 10 केंद्रों पर किया गया, जिनमें 44,483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस साल पुलिस चालक के 1000 पदों पर भी भर्ती MP में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा-2026 के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इसमें एसएएफ के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। आवेदन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन होगा और आधार कार्ड UIDAI से वेरिफाइड होना चाहिए। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इस पद का वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपए तक है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here