Homeदेशजोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा:डीएनए और दिल भी...

जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा:डीएनए और दिल भी उकेरा; 5 सारंग हेलिकॉप्टर ने भी दिखाए करतब

जोधपुर एयरबेस पर वायुसेना दिवस पर गुरुवार को एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों और सारंग टीम के 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर ने आसमान में करतब दिखाए। करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए सूर्यकिरण के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं से तिरंगा फॉर्मेशन बनाई। डीएनए फॉर्मेशन भी बनाई। विमानों ने आसमान में दिल की आकृति (हार्ट शेप) उकेरी। इन विमानों ने वर्टिकल क्लाइंब, इन्वर्टेड क्रॉसओवर बैरल रोल जैसी फॉर्मेशन बनाकर भी ध्यान खींचा। वहीं, सारंग टीम के 5 एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव ने एक साथ हवा में थ्रिलिंग मूव्स और क्रॉसओवर दिखाए। स्वदेशी फाइटर जेट तेजस का कोबरा मैन्युवर और राफेल व सुखोई-30MKI की सोलो उड़ान भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जोधपुर में चल रहे ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में शामिल भारत समेत अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और जर्मनी की एयरफोर्स के जवान भी इस एयर शो को देखने पहुंचे हैं। देखिए, एयर शो की PHOTOS… … एयर शो की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here