केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे। उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। शाह केंद्र और राज्य के पुलिस अफसरों के साथ दो घंटे बैठक भी करेंगे। भौंरी में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
