भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने बाइक पर हैंडल छोड़कर चलाने के मामले में अपना चालान कटवाया है। वे शुक्रवार को दिल्ली से लौटकर सीधे कालापीपल पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने यातायात नियम तोड़ने की गलती स्वीकार कर एक हजार रुपए का चालान जमा किया। बोले- जोश में गलती हुई विधायक चंद्रवंशी ने बताया कि ‘जोश में उनसे यह गलती हुई थी’, जिसे वे पहले भी मान चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के व्यवहार की लोग नकल करते हैं, इसलिए खुद थाने पहुंचकर कार्रवाई कराई, ताकि उनकी गलती से कोई प्रेरित न हो। पुलिस ने किया था MLA से संपर्क पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे संपर्क किया था। विधायक ने उन्हें नियम के हिसाब से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने चालान जमा किया। यह घटना सोमवार को कालापीपल से जामनेर जा रही जल जन सेवा रैली के दौरान हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी सवाल उठाए थे। ये भी देखें… दोनों हाथ छोड़कर बाइक पर स्टंट करते दिखे भाजपा MLA… भारतीय जनता पार्टी के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह बाइक चलाते समय हैंडल से दोनों हाथ छोड़े हुए दिख रहे हैं। जिसका वीडियो आज मंगलवार को सामने आया है। दरअसल, सोमवार को जल जन सेवा रैली कालापीपल से जामनेर जा रही थी।
