Homeमध्यप्रदेशछात्रा को मिलने बुलाया, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप:चारों आरोपी नाबालिग,...

छात्रा को मिलने बुलाया, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप:चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो अब भी फरार, तीन पहले से कमरे में छिपे थे

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को उसका ही नाबालिग दोस्त मिलने के बहाने जीवाजीगंज स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया। वहां पहले से मौजूद तीन नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर दरिंदगी की। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। गुमसुम बेटी से पूछताछ में खुली खौफनाक सच्चाई पुलिस के अनुसार, छात्रा 26 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजन की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अगले दिन यानी 27 सितंबर को छात्रा किसी तरह अपने घर लौट आई। शुरुआत में डर के मारे छात्रा ने परिजन को यही बताया कि उसका अपहरण हो गया था। हालांकि, घर लौटने के बाद भी वह लगातार गुमसुम और सहमी हुई रह रही थी। परिजन को जब उसकी हालत देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती सुनाई। मिलने के बहाने बुलाया, कमरे में पहले से मौजूद थे साथी महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पीड़िता ने बयान दिया कि उसकी जान-पहचान क्षेत्र के ही हमउम्र लड़के से थी। 26 सितंबर को उसने मिलने के बहाने बुलाया और दोस्त के कमरे में ले गया। वहां पहले से तीन साथी मौजूद थे। चारों ने मिलकर रेप किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पॉक्सो और गैंगरेप की धाराएं जोड़ी गईं चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) प्रीति चौहान को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में दर्ज अपहरण की FIR में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here