Homeविदेशराष्ट्रपति ट्रम्प का कुछ देर में UN में भाषण:यूनाइटेड नेशंस में चीफ...

राष्ट्रपति ट्रम्प का कुछ देर में UN में भाषण:यूनाइटेड नेशंस में चीफ गुटेरस की आखिरी स्पीच, बोले- दुनिया के सामने कई बड़े खतरे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे। UN की जनरल डिबेट शुरू हो गई है। न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक में 193 सदस्य देशों के नेता या वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के भाषण से जनरल डिबेट की औपचारिक शुरुआत हुई। यह UN महासचिव के तौर पर उनका आखिरी महासभा भाषण है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय एक साथ कई बड़े खतरों का सामना कर रही है। देशों के बीच राजनीतिक मतभेद भी गहरे हो गए हैं। उन्होंने AI के बढ़ते इस्तेमाल के खतरों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इंसान मशीनों को लगातार ज्यादा ताकत दे रहे हैं और AI के बेकाबू होने का खतरा बढ़ रहा है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here