अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे। UN की जनरल डिबेट शुरू हो गई है। न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक में 193 सदस्य देशों के नेता या वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के भाषण से जनरल डिबेट की औपचारिक शुरुआत हुई। यह UN महासचिव के तौर पर उनका आखिरी महासभा भाषण है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय एक साथ कई बड़े खतरों का सामना कर रही है। देशों के बीच राजनीतिक मतभेद भी गहरे हो गए हैं। उन्होंने AI के बढ़ते इस्तेमाल के खतरों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इंसान मशीनों को लगातार ज्यादा ताकत दे रहे हैं और AI के बेकाबू होने का खतरा बढ़ रहा है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
