Homeदेशपंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर...

पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं; कत्ल की CCTV फुटेज सामने आई

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 53 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया। एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है। ओबेरॉय आम आदमी पार्टी (AAP) से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। उनका 5 दिन पहले ही बर्थडे था। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था। AAP नेता मर्डर से जुड़ीं 4 PHOTOS.. थार में बैठते ही फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, लक्की ओबेरॉय सुबह 7:15 बजे पॉश इलाके मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। वह नियमित तौर पर गुरुद्वारे में आते थे। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए थार में बैठ गए। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। उन्होंने थार लेकर जाने से पहले ही थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे थार के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबेरॉय पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान उनकी छाती और चेहरे पर गोलियां मारीं गई। जब लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़क गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में ये 3 अहम खुलासे डॉक्टर बोले- 8 से 9 फायर हुए
श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि सतिंपाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय को घायल हालत में लाया गया था। लक्की को टारगेट कर 8 से 9 फायर किए गए। इनमें 5 से 6 गोलियां उनके सीने पर लगी हैं जबकि एक गोली चेहरे पर लगी है। गोलियां लगने की वजह से उनकी हालत काफी गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर ट्रीटमेंट दिया जा रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ADCP बोले- सभी नाकों पर अलर्ट
ADCP जयंत पुरी ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने सभी नाकों पर हमलावरों के बारे में सूचित कर दिया है। इसके साथ ही गुरुद्वारे के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के जो हाईटेक सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज भी निकले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं ADCP हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी मुंह ढंके हुए थे। डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। तीन टीमों को मर्डर को ट्रेस करने के लिए लगाया है। अभी एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए- कुलदीप
अकाली दल के काउंसलर कुलदीप ओबेरॉय ने कहा कि यह घटना सरकारों के लिए बहुत ही बुरी है। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए हैं। जिसका नतीजा यह है कि सड़कों पर लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। लक्की ओबेरॉय गुरु घर के साथ जुड़े हुए थे और हर रोज माथा टेकने के लिए आते थे। उनकी किसी से क्या रंजिश थी यह तो नहीं जानते। लेकिन इतना पता है कि यह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट है कि पार्लियामेंट में ऐसा कानून लेकर आएं कि किसी भी गुंडे को टिकट न मिल सके। कांग्रेस सांसद बोले- पंजाब को मजबूत CM की जरूरत
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोजाना बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। औजला ने कहा कि पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी बराबर का दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। ****************** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरेआम गोलियां मारकर कत्ल करने के ये सिर्फ 2 मामले नहीं हैं, बल्कि अब तक कई हाईप्रोफाइल मर्डर हो चुके हैं। जिसमें बदमाश सरेआम आकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कत्ल कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्षी दल AAP सरकार की लॉ एंड ऑर्डर संभालने की काबिलियत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here