Homeछत्तीसगढ़बेटे को जन्म देने के बाद मां ने लगाई फांसी:कोरबा के अस्पताल...

बेटे को जन्म देने के बाद मां ने लगाई फांसी:कोरबा के अस्पताल से बिना बताए निकली, रातभर परिजन करते रहे तलाश, सुबह मिली लाश

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बेटे को जन्म देने के बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से विवाद के बाद महिला अस्पताल से कहीं चली गई थी। बाद में उसकी लाश कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बहुत जल्दी गुस्सा हो जाती थी। चिड़चिड़ाती थी। वहीं, नवजात बच्चे की भी तबीयत खराब है। जो जेंजरा के जीवांश अस्पताल के ICU में भर्ती है। मामला कटघोरा थाना इलाके का है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ग्राम छुरीकला निवासी कविता केंवट (23) और अजय केंवट (25) की दो साल पहले शादी हुई थी। कविता केंवट को डिलीवरी के लिए 10 सितंबर को जीवांश अस्पताल जेंजरा में भर्ती कराया गया था। उसने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल के SNCU/ICU वार्ड में भर्ती रखा गया है। नाराज होकर अस्पताल से चली गई बताया जा रहा है कि, 14 सितंबर की रात किसी बात को लेकर कविता परिजनों से नाराज थी। इसके बाद वह बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई। जानकारी मिलने पर परिजन घबरा गए और रातभर आसपास उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने सोशल मीडिया पर महिला की फोटो शेयर कर लोगों से तलाश में मदद की अपील भी की थी। लेकिन वो रातभर किसी को नहीं मिली। मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही सरपंच और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी पहचान अस्पताल से लापता हुई कविता केंवट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह जांच रही पुलिस पुलिस परिजनों से पूछताछ कर महिला के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पता कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद समेत कई कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कविता का नवजात अभी अस्पताल के ICU में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई पत्नी: गुस्साए पति ने गले पर चाकू से वार कर मार डाला, झाड़ियों में फेंकी लाश, गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। महिला की लाश मजदूरों ने देखी थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here