Homeमध्यप्रदेशचाय दुकान पर दो पक्ष भिड़े, VIDEO:2 आरोपी हिरासत में, चित्रकूट में...

चाय दुकान पर दो पक्ष भिड़े, VIDEO:2 आरोपी हिरासत में, चित्रकूट में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के स्फटिक शिला मोड़ पर स्थित मनोहर चाय दुकान में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तोड़फोड़ और मारपीट हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक दुकान के बाहर आपस में मारपीट करते और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दुकान में मौजूद ब्रजनारेश सिंह ने आरोपियों को तोड़फोड़ करने से रोकने की कोशिश की। इससे नाराज आरोपियों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। तभी ब्रजनारेश के बेटे अंकित सिंह ने बीच-बचाव कर पिता को बचाया। हमलावर बोलेरो और ओमनी वैन से आए थे। देखें तस्वीरें… दुकान संचालक की शिकायत पर केस दर्ज
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चित्रकूट टीआई नीलेश तिवारी के अनुसार, मामले में वरुण तिवारी और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। दुकान संचालक अंकित सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here