Homeमध्यप्रदेशहम कोरेक्स बेंचते हैं, विधायक को बता देना:मैहर में VIDEO पोस्ट करने...

हम कोरेक्स बेंचते हैं, विधायक को बता देना:मैहर में VIDEO पोस्ट करने वाले गिरफ्तार, पुलिस को भी दी थी चुनौती

मैहर जिले के अमरपाटन में पुलिस और नेताओं को खुली चुनौती देने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। नशे की सिरप कोरेक्स बेचने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में अमरपाटन पुलिस ने बुधवार शाम दोनों को गिरफ्तार कर मैहर जेल भेज दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें दोनों युवक खुलेआम कह रहे थे कि वे कोरेक्स बेचते हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने अमरपाटन पुलिस के साथ-साथ विधायक राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक रामखेलावन पटेल को खुली चुनौती दे डाली थी। गांव में कर रहे थे गाली-गलौज मामले की जांच में जुटी पुलिस जब भीषमपुर गांव पहुंची, तो पता चला कि 7 सितंबर को वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपी गांव में ही मौजूद हैं। आरोप है कि दोनों युवक वीडियो की शिकायत करने की बात पर ग्रामीणों से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आरोपियों की पहचान अंकुल सिंगरौल (21) और सुमित लोधी (22) के रूप में हुई है। दोनों कुम्हारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो वे उलझने लगे, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें तहसील कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को सीधा जेल भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here