Homeमध्यप्रदेशइंदौर ADCP को धक्का मारा, पीठ के बल गिरे, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने युवकों...

इंदौर ADCP को धक्का मारा, पीठ के बल गिरे, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने युवकों को पीटा, 6 को हिरासत में लिया; अतिक्रमण हटाया जा रहा था

इंदौर के साउथ तोड़ा में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम 100 से ज्यादा कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ पहुंची थी। सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए थे। निगम के मुताबिक 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए। 6 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… सामान निकालने को लेकर महिलाओं से हुई बहस कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिस से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगीं। उनका कहना था कि नोटिस में उन्हें सुबह 9 बजे तक का समय दिया गया है। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। हालात को देखते हुए एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल भीड़ को पीछे हटाने लगे। इसी दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समेत कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि रिमूवल कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए निगम अधिकारियों के अनुसार रिमूवल कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। निगम टीम ने टेप से नपती कर चिन्हित अवैध निर्माण हटाए। झोन-11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि साउथ तोड़ा में 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए हैं। क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसी के चलते कार्रवाई की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here