Homeमध्यप्रदेशजीतू पटवारी गुरुवार को रीवा पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे:बोले- सरकार को...

जीतू पटवारी गुरुवार को रीवा पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे:बोले- सरकार को देना होगा जवाब; मंत्रालय के सामने सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

रीवा की दिवंगत कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने और जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह जारी है। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा बुधवार को भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के सामने मौन सत्याग्रह पर बैठे। सुबह 11 बजे से शुरू हुए सत्याग्रह के दौरान भोपाल पुलिस ने करीब साढ़े 12 बजे विधायक अभय मिश्रा को हिरासत में ले लिया। विधायक बोले- न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
अभय मिश्रा दिवंगत कल्पना मिश्रा के पिता को न्याय दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद विधायक ने कहा कि पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। जीतू पटवारी गुरुवार को प्रदर्शन में शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “रीवा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह जारी है। अस्पतालों में इलाज की जगह अव्यवस्था और मरीजों को राहत की जगह लापरवाही मिले, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
पटवारी ने कहा कि वह गुरुवार को रीवा पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि रीवा की इस बीमार व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की जिंदगी से जुड़े सवालों पर अब चुप्पी नहीं चलेगी। कांग्रेस का आरोप है कि रीवा के अस्पतालों में लगातार अव्यवस्था और लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। कल्पना मिश्रा की मौत के मामले को लेकर भी कांग्रेस लगातार सरकार और प्रशासन से जवाब मांग रही है। जीतू पटवारी के रीवा पहुंचने के ऐलान और अभय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here