Homeमध्यप्रदेशछात्रों की गूंज- 24 घंटे में 50 हजार रजिस्ट्रेशन:इंदौर में कांग्रेस ने...

छात्रों की गूंज- 24 घंटे में 50 हजार रजिस्ट्रेशन:इंदौर में कांग्रेस ने की आतिशबाजी; बताया- अब तक डेढ़ लाख युवा जुड़े

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए 24 घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। पार्टी का दावा है कि अब तक डेढ़ लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर बुधवार शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परदेशीपुरा चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की मौजूदगी में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन की संख्या को लेकर खुशी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों में सरकार के प्रति बढ़ता असंतोष पंजीयन के जरिए सामने आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने से प्रदेश भाजपा में भी हलचल मच गई है। छात्रों के मुद्दे उठाने का दावा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रही है। लोकसभा सत्र के दौरान राहुल गांधी ने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। इससे छात्रों में उम्मीद जगी है कि राहुल गांधी के माध्यम से उनकी समस्याएं उठेंगी और उनका समाधान हो सकेगा। चौकसे ने कहा कि भाजपा की दिल्ली और भोपाल सरकार के रवैये को लेकर छात्रों में नाराजगी है। कांग्रेस विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी नाराजगी को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here