Homeविदेशदक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के सैन्य अड्डे में जोरदार धमाका:10 से ज्यादा...

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के सैन्य अड्डे में जोरदार धमाका:10 से ज्यादा लोगों की मौत, 58 घायल; पटाखे रखने वाली जगह में हुआ विस्फोट

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 58 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है। बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया कि घायलों में ज्यादातर 52 आम नागरिक हैं, जबकि बाकी सैन्यकर्मी हैं। रक्षा मंत्री के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उस जगह हुआ, जहां रक्षा मंत्रालय का पटाखों का स्टॉक रखा था। मौके पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और पुलिस को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने विस्फोट की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। विस्फोट से जुड़ी तस्वीरें… दोबारा घमाके का खतरा बना हुआ है हादसे के बाद बचाव दल घायलों का इलाज करने के साथ उनके परिवारों की मदद में जुट गए। घायलों में से 14 को इलाज के लिए ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है। इनमें एक बच्ची भी शामिल है, जो करीब 90% जल गई है। धमाके से आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा और खिड़कियां टूट गईं। फायर ब्रिगेड ने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी गर्मी का स्रोत मौजूद है, जिससे दोबारा धमाका होने का खतरा है। लोगों को घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने को कहा गया है। —————— यह खबर भी पढ़ें… 2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला:19 की मौत, 68 घायल; जवाब में जॉर्डन-बहरीन के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी स्ट्राइक अमेरिका ने 2 दिन बाद फिर ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक की। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here