नेपाल में भीषण बाढ़ के 10 दिन बाद भी हजारों लापता लोगों की तलाश जारी है। इसी बीच शनिवार को राहत और बचाव दलों ने अलग-अलग अभियानों में एक चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला को जिंदा बचा लिया। नुवाकोट में 64 साल की महिला का रेस्क्यू किया गया। उनके घर का निचला हिस्सा मोटी कीचड़ की परत में पूरी तरह दब गया था और वह उसी में फंस गई थीं। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर काठमांडू ले जाया गया है। वहीं, नेपाली सेना और दक्षिण कोरिया की रेस्क्यू टीम ने त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग से चीनी व्यक्ति को बाहर निकाला। वह करीब 225 मीटर (740 फीट) लंबी सुरंग के अंदर था। बचाव के बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। तस्वीरों में उसे सुरंग से बाहर निकालने के बाद हेलिकॉप्टर से ले जाते हुए देखा गया। नेपाल आपदा से जुड़ी 7 तस्वीरें… 275 भारतीय अभी भी लापता नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद बाढ़ आई थी। तब से राहत-बचाव कार्य जारी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार अब तक 169 भारतीयों को सुरक्षित निकाला है, जबकि 275 अब भी लापता हैं। नेपाल में अब तक करीब 1344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल 5300 से ज्यादा लोग लापता हैं। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से 32,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
