Homeमध्यप्रदेशआमने-सामने से टकराईं बाइक, दो की मौत:छिंदवाड़ा में पिकअप से अस्पताल पहुंचाए;...

आमने-सामने से टकराईं बाइक, दो की मौत:छिंदवाड़ा में पिकअप से अस्पताल पहुंचाए; दो की हालत नाजुक बनी

छिंदवाड़ा में दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार शाम अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत हुआ। मृतकों की पहचान आकाश चंद्रवंशी, निवासी खामी थाना अमरवाड़ा और कित चंद्रवंशी, निवासी खकरा चौरई के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। तेज रफ्तार और अचानक सामने आने के कारण दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले तस्वीरें देखिए… एंबुलेंस नहीं मिली, पिकअप से पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को पिकअप वाहन से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया, जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान दो की मौत
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आकाश चंद्रवंशी और कित चंद्रवंशी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here