Homeमध्यप्रदेशखेलते समय रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार:उल्टियां होने पर...

खेलते समय रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार:उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती; रायसेन कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर बात की

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के पुद्दर तालियां गांव में मंगलवार शाम रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। खेलते समय बच्चों ने बीज खाए थे। कुछ देर बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन बच्चों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सिलवानी लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बीमार बच्चों की उम्र 3 से 11 साल के बीच बताई गई है। जानकारी के अनुसार, एक साथ 18 बच्चे अस्पताल पहुंचे थे। कलेक्टर ने की बात घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने वीडियो कॉल से बच्चों के परिजन से बात की और उनकी तबीयत की जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टर्स को बच्चों का इलाज करने, उन पर खास नजर रखने और स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेने के निर्देश दिए। अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here