Homeमध्यप्रदेशकार ने बाइक सवार पिता-बेटी समेत 3 को कुचला...मौत:टक्कर से 30-40 फीट...

कार ने बाइक सवार पिता-बेटी समेत 3 को कुचला…मौत:टक्कर से 30-40 फीट दूर गिरे; सिर-चेहरे पर गंभीर चोट, 11वीं का एडमिट कार्ड लेने गई थी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-बेटी और स्कूटी सवार को कुचल दिया। पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार की हालत नाजुक है। वहीं कार ड्राइवर की भी जान चल गई। मामला पिछोर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय रहम सिंह लोधी अपनी बेटी प्रियंका लोधी के साथ बाइक से (UP93 AL 8246) अपने गांव निदानपुर लौट रहे थे। प्रियंका कक्षा 11वीं की छात्रा थीं। पिछोर के शासकीय कन्या विद्यालय में एडमिट कार्ड लेने गई थी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट इस दौरान श्रीनगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार (हुंडई ओरा, क्रमांक UP32 VN 3954) ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 30-40 फीट दूर जा गिरे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… बेकाबू कार ने स्कूटी को भी मार टक्कर
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। आगे चल रही एक स्कूटी से जा टकराई। हादसे में कार चालक राहुल लोधी (निवासी ग्राम तिनधारी, थाना भौंती) की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे झांसी रेफर किया गया है। सड़क से 25-30 फीट दूर मिली कार पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से 25-30 फीट दूर खेत में मिली है । बाइक और स्कूटी भी दूर फेंका गए थे। सिर और अन्य जगहों पर ज्यादा चोट है। खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में कार ने 13 मजदूरों को रौंदा… मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here