Homeछत्तीसगढ़8 महीने पहले हिंदू-संगठन के युवक ने किया था सुसाइड:बिलासपुर में गौ-माता...

8 महीने पहले हिंदू-संगठन के युवक ने किया था सुसाइड:बिलासपुर में गौ-माता पर कमेंट से फिर भड़का विवाद, दोनों पक्षों पर दंगे का केस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात 2 पक्षों के विवाद के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले हिंदू संगठन से जुड़े युवक ने सुसाइड किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद सोहेल खान नाम के युवक को अरेस्ट किया गया था। इसी बात को लेकर सोहेल खान और दूसरे पक्ष के बीच रंजिश थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर गौ-माता पर कमेंट को लेकर विवाद फिर भड़क गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ को समय रहते नियंत्रित नहीं किया जा सका। पथराव में TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं, अब पुलिस अलर्ट मोड पर है। विवादित इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज किया गया है। 50 से ज्यादा आरोपी नामजद हैं। वहीं, पुलिस ड्रोन कैमरे और वीडियोग्राफी की मदद से दंगा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। एक पक्ष का आरोप है कि कमेंट का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी से हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है, पूरे समाज को घसीटना सही नहीं है। देखिए पहले तस्वीरें… 8 महीने पहले शुरू हुआ विवाद दरअसल, मुंगेली के बामपारा निवासी नरेश साहू (19) सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित गणेश चौक में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था और हिंदू संगठन से भी जुड़ा था। आरोप है कि सोहेल खान और उसके दोस्त ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। नरेश ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की थी। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने नरेश को ही धमकाया। वहीं, सोहेल भी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर नरेश अपने घर मुंगेली चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत पर मचा बवाल, सोहेल गिरफ्तार सुसाइड से पहले नरेश साहू ने वीडियो बनाकर कहा कि वह मरने जा रहा है और इसके लिए सोहेल खान को जिम्मेदार बताया। नरेश साहू ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने उसका झूठा बयान लिया है। उसने राम सिंह भैय्या और छत्रपाल भाई से इंसाफ दिलाने की अपील भी की। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने सोहेल खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से सोहेल और उसके साथी हिंदूवादी संगठन के लोगों से रंजिश रखने लगे थे। अब जानिए क्या थी टिप्पणी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विरोध जताया था। इसी पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने और बाद में विवाद की स्थिति बनने की बात कही जा रही है। पुलिस बोली- 2 पक्षों की गुटबाजी का विवाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि दो गुटों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। इसे अनावश्यक रूप से सामुदायिक रंग दिया गया। दोनों पक्षों के युवकों के बीच तनातनी के बाद विवाद शुरू हुआ। खपरगंज, 24 खोली समेत आसपास के इलाकों में तोड़फोड़ बता दें कि उपद्रवियों ने खपरगंज से लेकर तेलीपारा रोड तक जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। 12 से ज्यादा बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। 24 खोली इलाके में घरों पर जमकर पथराव किया गया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं, एक दुकान में आग लगाने की कोशिश भी की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ दंगे का केस, 50 से ज्यादा नामजद कोतवाली थाने में पुलिस ने शनिवार तड़के दोनों पक्षों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज किया है। घायल पुलिसकर्मियों की ओर से भी FIR दर्ज कराई गई है। इसमें 50 से ज्यादा आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। FIR दर्ज होने के बाद एसीसीयू समेत एसएसपी की ओर से गठित पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। शनिवार रात तक पुलिस दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी थी। घटना के दौरान हुई वीडियोग्राफी और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उपद्रवियों पर पुलिस की नजर शनिवार दोपहर से शाम तक सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। विशेष शाखा और एलआईबी की टीमें भी अलर्ट मोड पर रहीं। भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते क्षेत्र में किसी तरह की नई अप्रिय घटना नहीं हुई। सदर बाजार और तेलीपारा रोड पर भी अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। इस दौरान पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करती रही। इलाके में धारा 144 लागू, कमिश्नर और आईजी ने ली जानकारी खपरगंज इलाके में घटना के बाद सुबह से रात तक सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर गिनती के लोग ही नजर आए और ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। धारा 144 लागू होने के कारण मोहल्ले में कहीं भी समूह में लोग नजर नहीं आए। शाम के बाद कुछ चहल-पहल जरूर दिखी, लेकिन अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में चले गए। पूरे दिन कलेक्टर और एसएसपी अफसरों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। वहीं, कमिश्नर सुनील जैन और आईजी रामगोपाल गर्ग ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर पूरी रात पेट्रोलिंग करने और सभी पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएसपी बोले- स्थिति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। शुक्रवार रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव में टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। विषम परिस्थितियों में भी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी। एसएसपी ने शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा। ड्यूटी के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के उपचार के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटने पर उन्होंने उनके साहस, संयम, जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 1. दो पक्षों में पथराव, घरों-दुकानों में तोड़फोड़: बिलासपुर में भीड़ पर लाठीचार्ज, TI का सिर फटा, CCTV-ड्रोन फुटेज से उपद्रवियों की पहचान बिलासपुर में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी की बात फैलने पर सैकड़ों लोग जुट गए। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। कई गाड़ियों, घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 2. सुसाइड से पहले हिंदू संगठन के युवक का VIDEO: सोहेल को बताया मौत का जिम्मेदार, बांग्लादेश हिंसा को लेकर किया था प्रदर्शन, ASI लाइन अटैच छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और सोहेल खान नाम के युवक को मौत का जिम्मेदार बताया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here