Homeमध्यप्रदेशसिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दे को लेकर बजट सत्र में हंगामा:कांग्रेस विधानसभा समिति...

सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दे को लेकर बजट सत्र में हंगामा:कांग्रेस विधानसभा समिति से जांच कराने अड़ी, वॉकआउट किया; कार्यवाही दो बार स्थगित

विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अडानी के कोल ब्लॉक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उन्होंने सदन में आरोप लगाया कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15,94,990 रुपए और यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर 14,42,482 रुपए मुआवजा दिया गया। उन्होंने इस मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। ऐसे में कांग्रेस विधायक कांग्रेस विधायक जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने की मांग पर अड़े रहे। अध्यक्ष के आश्वासन के बावजूद कांग्रेस विधायक संतुष्ट नहीं हुए और विरोध जारी रखा। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। इस बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। बीजेपी विधायक बोले- मालवा में बढ़ रहा नशे का कारोबार इधर, जावरा से बीजेपी विधायक राजेंद्र पांडे ने कहा कि मालवा क्षेत्र हमेशा शांत रहा है, लेकिन यहां अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांजा, अफीम और डोडा चूरा के बाद अब एमडी ड्रग्स भी बनाई जा रही है। नशे की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी भी हो रही है। उन्होंने शासन और प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। आज विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा रीवा जिले में एससी और एसटी डिपार्टमेंट द्वारा विद्युतीकरण के कामों में की गई गड़बड़ियों के दोषियों से वसूली और उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज न किए जाने का मामला उठाएंगे। मैहर से बीजेपी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश के स्कूलों के भवनों के मेंटेनेंस में की जा रही लापरवाही का मुद्दा उठाएंगे। इन विभागों के बजट पर होगी चर्चा मिनट टु मिनट अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here