Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी पर जीतू पटवारी के बड़े बोल:केंद्रीय मंत्री की मिस्टेक, मिनिस्टर...

राहुल गांधी पर जीतू पटवारी के बड़े बोल:केंद्रीय मंत्री की मिस्टेक, मिनिस्टर को पिता के नाम से पुकारा; दूल्हे ने लूटी महफिल

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। जीतू पटवारी ने थपथपाई खुद की पीठ
भोपाल में चार दिन के शॉर्ट नोटिस पर राहुल गांधी की सभा आयोजित कराने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने ही नेता के सामने अपनी पीठ थपथपाते नजर आए। उन्होंने भरे मंच से बताया कि किस तरह बहुत कम समय में राहुल गांधी की सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि आपने हमें 20 तारीख को शाम 7 बजे कहा था कि क्या मध्य प्रदेश में किसान पंचायत हो सकती है, और आज इतनी बड़ी संख्या में परिवार यहां पहुंचे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसका श्रेय संगठन सृजन को जाता है। अब लोग कह रहे हैं कि यही राजनीति है, जो किया है, उसे बताना भी तो पड़ेगा। पटवारी बोले- राहुल गांधी पीएम बनेंगे
इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठे तो मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुलकर सामने आ गए। उन्होंने कहा कि देश चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इधर, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भी राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन का निर्विवाद नेता बताया। वहीं, राहुल गांधी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों की आड़ में अपने राजनीतिक भविष्य के लिए संभावनाओं के द्वार तलाश रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई संभावना खुलने वाली नहीं है। अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, यह तो आने वाला समय और जनता ही तय करेगी। हां, इतना जरूर है कि राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच अपने-अपने नंबर बढ़ाने की होड़ साफ नजर आने लगी है। मंत्री नरेंद्र पटेल को पिता के नाम से पुकारा
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को उनके पिता के नाम से संबोधित कर दिया। नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री हैं। वे एक पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री उईके ने मंच से कहा- हमारे बीच हमारे लाड़ले, प्रिय अनुज और चिंतक, विचारक, प्रभारी मंत्री आदरणीय शिवाजी भाई साहब का भी मैं अभिनंदन करता हूं। जबकि मंत्री का नाम नरेंद्र पटेल है, जो अपने नाम के साथ पिता का नाम जोड़कर नरेंद्र शिवाजी पटेल लिखते हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने अनजाने में उनका मूल नाम ही छोड़ दिया। हालांकि इसे मंच से हुई एक स्लिप ऑफ टंग माना जा रहा है। दूल्हे ने शादी के मंच से गाया धमाकेदार गाना
अशोक नगर में एक दूल्हे ने शादी के मंच से ऐसा धमाकेदार गाना गाया कि सुनने वाले हैरान रह गए। दूल्हे ने ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…’ गाना गाकर महफिल लूट ली। दरअसल, गुना के शिवाजी सुर्वे की शादी 21 फरवरी को अशोक नगर के देसाईखेड़ा गांव की पद्मिनी से हुई। वरमाला के दौरान दोस्तों की फरमाइश पर शिवाजी सुर्वे ने स्टेज पर ही गाना गाया। वहां मौजूद मेहमानों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 50 लाख लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। शिवाजी सुर्वे मध्य प्रदेश बीज निगम, भोपाल में कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी के साथ-साथ संगीत उनका बड़ा जुनून है। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), इरशाद हिंदुस्तानी (बैतूल), आशीष रघुवंशी (गुना) ये भी पढ़ें –
दिग्विजय सिंह ने तोड़ी कसम, राहुल गांधी के मंच पर बैठे: सिंधिया से हो गई गाने की गड़बड़ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करीब 10 महीने पहले ली गई कसम तोड़ दी। वे भोपाल में राहुल गांधी के मंच पर बैठे नजर आए। हालांकि, उनके बोलने की बारी नहीं आई। दिग्विजय सिंह ने अप्रैल 2025 में ग्वालियर में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान मंच से कहा था कि मैं अब कांग्रेस या किसी भी मंच पर नहीं बैठूंगा। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here