Homeदेशआंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो...

आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा सड़क के गलत तरफ मुड़कर बस के रास्ते में आ गया था। उस समय बस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हादसे की 3 तस्वीरें… हादसा रात करीब 1 बजे हुआ नरसारावपेट के डीएसपी एम. हनुमंत राव के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। तिरुपति जा रही बस एक यात्री को लेने के लिए चिलकलूरिपेट के पास बाईपास पहुंची थी। यात्री को लेने के बाद बस नरसारावपेट बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कला मंदिर जंक्शन के पास बस की ऑटो-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ———– ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here