Homeविदेशअमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:गाजा सीजफायर बड़ी जीत, वेनेजुएला...

अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:गाजा सीजफायर बड़ी जीत, वेनेजुएला नया दोस्त; ईरान ने 32000 लोग मारे, उसका परमाणु कार्यक्रम तबाह किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह संसद में भाषण दिया। साल की शुरुआत में संसद में प्रेसिडेंट के भाषण को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ स्पीच कहा जाता है। ट्रम्प ने 1 घंटा 50 मिनट के भाषण में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। ट्रम्प यह बात 100 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु जंग में 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। हालांकि, भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है। अपने भाषण में ट्रम्प ने इजराइल-हमास के बीच गाजा सीजफायर को अपनी उपलब्धि कहा। वहीं वेनेजुएला पर कब्जे के करीब डेढ़ महीने बाद वहां तेल उत्पादन में बढ़ोतरी का दावा करते हुए उसे अमेरिका का नया दोस्त करार दिया। ट्रम्प ने ईरान को लेकर दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जुलाई में हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर दिया था। साथ ही 28 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप भी लगाया। ट्रम्प के भाषण की 6 बड़ी बातें… ट्रम्प के भाषण के दौरान के 5 मोमेंट्स… 1. डेमोक्रेटिक सांसद अल ग्रीन हाउस चैंबर से बाहर कर दिए गए। ग्रीन ने एक पोस्टर उठा रखा था, जिस पर लिखा था- ब्लैक पीपल आर नॉट एप्स! (काले लोग बंदर नहीं होते हैं।) 2. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने जेफ्री एपस्टीन की पीड़ितों को राष्ट्रपति ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण में बुलाया। हालांकि, ट्रम्प ने एपस्टीन फाइल का एक बार भी जिक्र नहीं किया। 3. कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों ने विरोध जताने वाले अलग तरह के कपड़े या बैज पहने। मर्सी कैप्टर ने ‘फाइलें जारी करो’ लिखा हुआ एक पिन पहना था, जो जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा है। 4. सोमाली-अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर ने चिल्लाते हुए कहा, ” ट्रम्प, आपने अमेरिकियों को मार डाला है!” ट्रम्प ने इसपर पलटवार करते हुए कहा, “आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।” 5. राष्ट्रपति ट्रम्प के सभी बच्चे उनके भाषण के दौरान गैलरी में मौजूद रहे। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी दिखी। ट्रम्प ने हाल ही में रिलीज हुई उनकी बायोग्राफी ‘मेलानिया’ को प्रमोट किया। विपक्ष बोला- राष्ट्रपति झूठे, रूस-चीन के आगे झुके वर्जीनिया की गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्गर ने ट्रम्प की स्पीच के जवाब में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- स्टेट ऑफ द यूनियन को जानिए… ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here