Homeछत्तीसगढ़भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का गला घोंटा:शव जलाकर आंगन में गाड़ा,...

भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का गला घोंटा:शव जलाकर आंगन में गाड़ा, कहीं चली गई कहकर 3 महीने तक ढूंढने का नाटक किया; अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजी की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। विवाद के बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया और हड्डियों के अवशेष को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। इसके बाद पत्नी को ढूंढने का नाटक करने लगा। परिवार वालों से कहा कि पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। थाने पहुंचकर गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। मायके वालों और पुलिस को पति पर ही शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 3 महीने बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें… थाने पहुंचकर बोला- पत्नी कहीं चली गई जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को ग्राम कुमा निवासी देवानंद सिदार (39) कापू थाना पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चमेली सिदार 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देवानंद से पूछताछ की। उसके बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने चमेली के परिवार वालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की। अफेयर के बाद पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों मक्कापुर के रहने वाले चमेली के पिता बालसाय सिदार (65) ने पुलिस को बताया कि चमेली उनकी सबसे छोटी बेटी थी। करीब चार साल पहले देवानंद और चमेली के बीच अफेयर था। इसके बाद देवानंद उसे अपने साथ कुमा ले आया था और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। मायके पहुंचकर पत्नी को ढूंढने का नाटक किया चमेली के पिता ने बताया कि 18 अप्रैल को देवानंद मक्कापुर स्थित उनके घर आया था। उसने चमेली के वहां आने के बारे में पूछा। परिवार वालों ने बताया कि चमेली वहां नहीं आई है। इसके बाद देवानंद वापस चला गया। 28 अप्रैल को एक दूसरे गांव में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान परिजनों को पता चला कि चमेली की हत्या कर उसके पति ने शव को जला दिया है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घर के आंगन में दफन मिली जली हड्डियां मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी, एफएसएल अधिकारी और पुलिस की टीम देवानंद के घर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान घर के आंगन से जली हुई हड्डियों के अवशेष मिले। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया। डॉक्टर ने हड्डियों के प्रिजर्व किए गए नमूने को डीएनए जांच के लिए भेजा गया। इससे मृतिका की पहचान की पुष्टि की गई। DNA रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट में हड्डियों के अवशेष चमेली सिदार के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी देवानंद सिदार के खिलाफ कापू थाने में धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। सब्जी बनाने की बात पर हुआ विवाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक गांव के बाहर कैंप लगाकर उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस ने उसे गांव से ही पकड़ लिया। पूछताछ में देवानंद ने पुलिस और परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि 16 अप्रैल की रात भाजी की सब्जी बनाने की बात को लेकर उसका पत्नी चमेली से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने चमेली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया हत्या के बाद आरोपी ने घटना छिपाने के लिए पत्नी के शव को घर के आंगन में जला दिया। इसके बाद हड्डियों के अवशेषों को गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी देवानंद सिदार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से पत्नी के बॉयफ्रेंड का गला काटा: दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, रिश्तेदार बनकर घर में रुका, MP से मिलने आया था छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति ने बॉयफ्रेंड का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। दरअसल, युवक का आरोपी की पत्नी के साथ अफेयर था। दोनों की पहचान रॉन्ग नंबर पर हुई थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here