HomeदेशCJP का आरोप- सरकार वादे पूरे नहीं कर रही:स्टूडेंट्स पर से FIR...

CJP का आरोप- सरकार वादे पूरे नहीं कर रही:स्टूडेंट्स पर से FIR हटाने और NEET पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग; आज बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति आज बैठक करेगी। पार्टी का कहना है कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और सुसाइड करने वाले नीट पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के वादे पूरे नहीं किए गए हैं। वहीं, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी जानकारी दें। CJP ने नीट पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी की मांगों को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। 25 जुलाई को सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन खत्म किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मांगी थी FIR की पूरी सूची CJP ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को केंद्र से छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR की लिस्ट मांगी थी। पार्टी का दावा है कि कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत इन मामलों को रद्द करने पर विचार कर सकता था। CJP का आरोप है कि केंद्र ने FIR की सूची देने की स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई। पार्टी ने इसे आंदोलन खत्म कराने से पहले किए गए वादों से पीछे हटने का संकेत बताया। CJP बोली- वादे पूरे होने तक पीछे नहीं हटेंगे CJP नेताओं सौरव दास और रत्ना सिंह ने कहा कि सरकार को आंदोलन खत्म होने के बाद किए गए वादे पूरे करने चाहिए। सभी FIR वापस लेनी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई रोकनी चाहिए। जयपुर के सरकारी स्कूल में हिंसा का मामला CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के दौरान जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कथित हिंसा का मामला सामने आया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार से FIR पर कार्रवाई और हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर CJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी सबूत मिले तो पार्टी कानूनी कार्रवाई का सामना करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here